पीलीभीत। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी मनोज पाठक ने बताया कि उनके 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक को चार दिन पूर्व तेज बुखार आया था। उसका नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार सुबह अभिषेक की मौत हो गई। परिजन ने शव घर ले जाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ ठाकुरदास ने बताया कि बुखार से युवक की मौत की कोई सूचना नहीं है। गुरुवार को संबंधित क्षेत्र में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। ब्यूरो