पूरनपुर। घायल मिले उल्लू को सामाजिक वानिकी की टीम पशु चिकित्सालय लाकर इलाज कराया। उल्लू के उड़ने वाला न होने तक सामाजिक वानिकी कार्यालय परिसर में रहेगा। सामाजिक वानिकी के दरोगा अशीष कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को असम हाईवे के समीप स्थित पंकज कॉलोनी के अजय के मेडिकल स्टोर पर घायल उल्लू कहीं से आने की जानकारी हुई। टीम के साथ घायल उल्लू को पशु चिकित्सालय लाकर इलाज कराया गया। उन्होंने बताया कि उल्लू के उड़ने में सक्षम होने तक उसका इलाज कराया जाएगा। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष शुक्ला ने बताया कि पैर और पंख में किसी कटीले या नुकीले तार से उल्लू को घाव हो गया था। जिसकी बजह से उड़ नहीं पा रहा है। उपचार किया गया है। शीघ्र ही उसके ठीक होने की संभावना है।