फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग, बुखार पीड़ितों को बांटी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव किशनी पहुंचकर बालक की तेज बुखार से मौत होने के मामले की परिजनों से जानकारी ली और बुखार पीड़ितों को दवाई दी।
विज्ञापन



गांव किशनी में पिछले एक सप्ताह से बुखार फैला हुआ है। बुखार की चपेट में आकर बुधवार की सुबह सत्यपाल कश्यप के पुत्र कार्तिक (07) की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारियों को गांव में तेज बुखार फैलने की जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद विभाग ने कोई सुध नहीं ली।
अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में इस संबंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इससे नींद से जागे अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को गांव में टीम भेजी। टीम ने सत्यपाल के घर जाकर उनके पुत्र की मौत की जानकारी ली। इसके बाद बुखार पीड़ितों को दवाई दी। टीम ने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत होने पर वे लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रासकतपुर में संपर्क करें।
विज्ञापन

गंभीर दिक्कत होने पर वे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में पहुंचकर दवाई ले सकते हैं। अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि कोई मरीज गंभीर नहीं है।

149 मरीजों का परीक्षण कर बांटी गई दवाई

पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरा नगर में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 149 मरीजों का परीक्षण कर दवाई बांटी गईं। 35 बुखार पीड़ितों की मलेरिया, 15 की डेंगू बुखार की जांच की गई। इस मौके पर चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलधर, अनुज पांडेय, विजेंद्र, विपिन, अजीम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें