नगर के क्लीनिक पर जांच करती स्वास्थ विभाग की टीम
पूरनपुर। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिकेत गंगवार के नेतृत्व में टीम ने बिजली घर रोड पर एसके मजहर क्लिनिक, शेरपुर रोड स्थित अलशिफा क्लिनिक, धनाराघाट रोड स्थित प्रयास क्लिनिक पर छापा मारा। एसके मजहर क्लिनिक को टीम ने सील कर दिया। तीनों क्लिनिक संचालकों से अभिलेख तलब किए गए हैं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि एसके मजहर क्लिनिक पर मरीज, चिकित्सक नहीं मिला। संचालक क्लिनिक से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सका। कई बार ऑपरेशन थिएटर खोलने के लिए कहा, लेकिन नहीं खोला। इस पर क्लिनिक सील कर दिया गया। संचालक को दो दिन में अभिलेख दिखाने को नोटिस दिया गया है। अलशिफा क्लिनिक संचालक अभिलेख नहीं दिखा सका। उसे भी नोटिस दिया गया है। प्रयास क्लिनिक पर चिकित्सक मौजूद मिले, लेकिन ऑपरेशन से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले। संचालक को दो दिन के अंदर अभिलेख दिखाने को कहा गया है।