गांव मीरपुर ढकरिया में क्लीनिक पर नोटिस चस्पा करते हुए सीएचसी अधीक्षक।स्रोत:स्वास्थ्य विभाग
बिलसंडा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां एक झोलाछाप का क्लीनिक सील कर दिया।
सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा के आदेश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष शर्मा ने टीम को गठित कर देहात में संचालित हो रहे झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाया। गांव मीरपुर, ढकारिया और जादोपुर नत्था समेत कई गांवों में छापा मारा गया। इस दौरान कई झोलाछाप दुकान बंद कर भाग गए। मीरपुर चौराहे पर एक झोलाछाप दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसकी वजह से उसका क्लीनिक सील कर दिया गया। सीएससी अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि बंद दुकानों पर नोटिस चस्पा कर एक को सील किया गया है। संवाद