फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड मास्टर से मारपीट करने वाली शिक्षिका की दुबारा तैनाती

Sun, 08 Jan 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 कार्यमुक्त होने से क्षुब्ध होकर इंचार्ज हेडमास्टर से मारपीट कराने वाली शिक्षिका का ट्रांसफर मात्र 19 दिन बाद ही पुन: उसी विद्यालय में कर दिया गया। आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा हेड मास्टर पर शिक्षिका को ज्वाइन कराने का दबाव बनाया जा रहा है। हेडमास्टर ने डीएम व मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर शिक्षिका से खुद को खतरा बताते हुए ट्रांसफर कराने की मांग की है।पूरनपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय टांडा गुलाबराय में तैनात शिक्षिका अनीता शर्मा का स्थानांतरण बीएसए ने सितंबर 2016 में प्राथमिक विद्यालय हरीपुर ताल्लुके चांदपुर कर दिया था। इस पर विद्यालय के इंचार्ज हेडमास्टर जगदीश प्रसाद ने बीएसए के निर्देशा पर 21 दिसंबर को शिक्षिका को कार्यमुक्त कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर शिक्षिका ने अपने पति व अन्य लोगों के साथ मिलकर हेडमास्टर की पिटाई कर दी थी। हेडमास्टर ने इस मामले में माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से आरोपी पक्ष लगातार धमकी दे रहा है। इधर, केवल 19 दिन बाद शिक्षिका अनीता शर्मा की पुन: तैनाती प्राथमिक विद्यालय टांडा गुलाबराय में कर दी। आरोप है कि इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी हेडमास्टर पर शिक्षिका अनीता को ज्वाइन कराने का लगातार दबाव बना रहे हैं। ज्वाइन न कराने पर निलंबन की चेतावनी दी जा रही है। हेडमास्टर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मानवाधिकार आयोग, डीएम, बीएसए को पत्र भेजकर खुद को जानमाल का खतरा बताकर गृह ब्लाक बीसलपुर स्थानांतरण करने की मांग की है। इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र मामले की जानकारी होने से इंकार कर दिया। प्रभारी बीएसए डीएल राना ने बताया कि अनीता के पुन: ट्रांसफर की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि ऐसा है तो गलत है। चुनाव आचार संहिता में ट्रांसफर या पोस्टिंग नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें