फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर तीन साल करता रहा नौकरानी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर पर खाना बनाने आने वाली युवती से मकान मालकिन का लड़का तीन वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने मां और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि नाबालिग अवस्था में ही कस्बे की रहने वाली महिला करमजीत कौर ने उसे अपने घर पर खाना बनाने के लिए रख लिया था। उस समय वह महज 16 वर्ष की थी। इसी दौरान करमजीत का पुत्र सुखदीप सिंह ने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। एक दिन सुखदीप सिंह ने मौका पाकर उसे पकड़ लिया और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान उसने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली और ब्लैकमेल करते हुए बाद में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
24 अप्रैल 2020 को शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने अपनी मां से मिलवाया। मां ने 10 रुपये के स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए और शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद वह उसे जगह-जगह मकानों पर बुलाकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

इसके बाद सुखदीप सिंह की मां ने उसे कहीं भगा दिया। जब वह दिसंबर में लौटा तो उसने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर उक्त लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे भगा दिया और शादी से मना कर दिया। वह काफी दिन तक बिलसंडा थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में युवती ने मामले की शिकायत एडीजी से की। एडीजी के आदेश पर बिलसंडा पुलिस ने मां करमजीत व बेटा सुखदीप सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें