हजरत मौलाना कानपुरी का उर्स शुरू
- फोटो : हजरत मौलाना कानपुरी का उर्स शुरू
हजरत मौलाना मोहम्मद अहमद कानपुरी रजवी के नौंवे सालाना उर्स का रविवार को आगाज हो गया। शहर में चादरपोशी का जुलूस निकला। जिसमें अकीदतमंदों ने शिरकत कर दरगाह शरीफ पर चादरपोशी की और दुआएं मांगी।शहर के मोहल्ला पकड़िया स्थित दरगाह कानपुरी में दो दिवसीय सालाना उर्स का आगात कुरआन ख्वानी की तिलावत के साथ हुआ। हाफिज इसरार अहमद अशरफी ने कौम व मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआ फरमाई। बाद में नमाज जौहर चादरपोशी का जुलूस निकाला गया। दूर दराज से आए अकीदतमंदों ने चादर को दरगाह शरीफ पर पेश किया। इस दौरान हाफिज जमील ने हजरत कानपुरी की जिदंगी पर तफ्सील से रोशनी डाली । कहा कि हजरत मौलाना मोहम्मद अहमद कानपुरी ने वतन परस्ती के लिए कई अहम कदम उठाए। मुल्क के बाहर के उलमा ने उन्हें बुलाने की कोशिश की लेकिन हजरत ने अपने वतन से मोहब्बत का सबूत देते हुए हिंदुस्तान में ही रहना पसंद फरमाया। चादरपोशी का जुलूस तंजीमे इम्मा मसाजिदे सदर हाफिज इसरार अहमद अशरफी की सरपरस्ती में निकाला गया। दो दिवसीय उर्स का समापन सोमवार को कुलशरीफ के साथ होगा। इस मौके पर नवेद सैफी, खुर्शीद आलम, दरगाह प्रबंधक हाफिज शाहनवाज, अनीस, शहीद, रफत, इमरान, हिमायूं शम्सी, मारूफ, रिजवान सैफी समेत कई अकीदतमंद मौजूद रहे।