गांव मनकापुर में आज वार्षिक देवी पूजन हुआ, जिसमें गांव के अधिकांश लोगों ने भाग लिया।
इस मौके पर हुए हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। हवन पूजन पंडित शंकरलाल शर्मा ने विधिविधान से कराया। कार्यक्रम की व्यवस्था में पूर्व प्रधान भूपेंद्र पाल गंगवार, रामकुमार, बबलू गंगवार, सर्वेश कुमार, अरविंद कुमार, तौलेराम, प्रेमपाल, चंद्रपाल, मोहित कुमार, रजनीश कु मार, प्यारेलाल और रामकुमार आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम स्थल पर सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था।