फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: और तेज हुआ कटान, गन्ने की डेढ़ बीघा फसल शारदा नदी में समाई

Sat, 29 Jul 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में कटान करती नदी । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी शुक्रवार को भी उफान पर रही। गांव हजारा, नहरोसा, राणाप्रतापनगर के समीप नदी तेजी से कटान कर आबादी की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार को गन्ने की डेढ़ बीघा फसल नदी में समा गई। इससे किसानों में खलबली मची है।
विज्ञापन

नदी गांव चंदिया हजारा के समीप जंगल का कटान करती हुई गांव निवासी कविता मंडल और वैद्यनाथ के खेतों में पहुंच गई। कविता मंडल का शुक्रवार को करीब एक बीघा और वैद्यनाथ का आधा बीघा गन्ना नदी में समा गया। उधर, शारदा नदी पार शारदा गांव नहरोसा और राणाप्रताप के समीप भी तेजी से कटान कर कृषि फसलें लील रही है।
नदी के उफान पर होने से गांव चंदिया हजारा के समीप शुक्रवार को भी बचाव कार्य नहीं हो सके। तहसीलदार ध्रुवनरायण यादव ने बताया कि गांव नहरोसा के समीप कटान रोकने के लिए मिट्टी से भरे कट्टे डाले जा रहे हैं। गांव चंदिया हजारा और राणा प्रतापनगर के समीप कटान रोकने की कोशिश विफल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें