फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक साल बाद भी नहीं हो सका हरीश हत्याकांड का खुलासा

Sun, 03 Sep 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सीओ को ज्ञापन देते क्रांतिकारी विचार मंच के सदस्य । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के चर्चित हरीश गंगवार हत्याकांड का पुलिस एक साल बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस का मामले का खुलासा करने के बजाय पूरा जोर इसे आत्महत्या साबित करने पर है। इससे खफा हरीश की पत्नी ने शनिवार को सीओ से मुलाकात कर विवेचना बीसलपुर पुलिस से हटाकर किसी और थाने से कराने की मांग की।
विज्ञापन

बीसलपुर के मेडिकल स्टोर संचालक हरीश गंगवार की अपहरण के बाद हत्या करने की घटना को एक वर्ष होने को है, लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस शुरू से ही इस मामले में लापरवाह बनी हुई है। इसे लेकर शनिवार को हरीश की पत्नी ने किसान नेता देवस्वरूप पटेल के साथ सीओ से मुलाकात की।
पत्नी की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया कि अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है। बीसलपुर पुलिस इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश में लगी है। उन्होंने विवेचना बीसलपुर पुलिस से हटाकर किसी और थाने से कराने मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने घटना का जल्द पर्दाफाश कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें