फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर पुल का काम शुरू, मशीनें पहुंचीं

विज्ञापन
हरदोई ब्रांच नहर पर हो रहा पिलर बनाने का काम।
विज्ञापन
27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर लंबा बनना है पुल
विज्ञापन

चार महीने पहले लिया गया था मिट्टी का नमूना
पीलीभीत। असम चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य शुरू करने के साथ ही कार्यदायी संस्था ने हरदोई ब्रांच नहर पर भी पुल निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से पिलर बनाने के लिए मौके पर मशीनें मंगा ली गईं हैं।
असम हाईवे पर जर्जर हो चुके हरदोई ब्रांच की नहर पर 27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर लंबा पुल बनना है। दोनों साइड में 300-300 मीटर की एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी। एक साल में दोनों प्रोजेक्ट का कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। हरदोई ब्रांच नहर के साथ ही असम चौराहे पर भी फ्लाईओवर का काम साथ में होना है। फ्लाईओवर के लिए नापजोख के बाद बोर्ड आदि लगाकर सर्विस रोड के लिए खोदाई भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हरदोई ब्रांच नहर पर कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य को शुरू किया जा रहा है। करीब चार माह पहले पुल के पास से मिट्टी का नमूना लिया गया था। जांच मेें नमूना पास हो गया। इसकी रिपोर्ट भी आ गई। अब पुल के एक ओर कार्यदायी संस्था की ओर से मशीनों को लगाकर पिलर की खोदाई का काम शुरू किया जाएगा। अभी एक पिलर बनाया जा रहा है। नए पुल के लिए काम शुरू होने से लोगों में खुशी देखी जा रही है। पुल फोरलेन में बनाया जाएगा, जिसकी चौड़ाई 220 मीटर है।
हरदोई ब्रांच नहर पुल पर पिलर की खोदाई के लिए मशीनों को फिट कर दिया गया है। सप्ताह भर के अंदर खोदाई का काम शुरू करा दिया जाएगा।
- सुमन, डीपीएम, गिरीराजजी स्टोन क्राइस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें