कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 437 मेधावियों को सम्मानित किया गया। शहर के एक बैंकटहॉल में रविवार को हुए समारोह का शुभारंभ विधायक वीरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समाज का दर्पण होते हैं और आज का विद्यार्थी ही कल का भविष्य होता है। यहीं मेधावी आगे चलकर उच्च पदों पर आसीन होकर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने मेधावियों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र पहले अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और उसके बाद अपनी मेहनत व लगन से मुकाम हासिल करें ताकि उनके माता पिता के साथ-साथ उनके शहर, गांव का भी नाम रोशन हो सके। इस दौरान उन्होंने जिले भर के करीब 437 मेधावियों को स्मृतिचिन्ह व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव आरएस कनौजिया, जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार, सतीश गंगवार, रोहिताश्व, डीपी गंगवार, नीलेश कटियार, शलभ गंगवार, सेवाराम, राजीव, वासुदेव गंगवार, सौरभ गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, डॉ. सीपी पटेल, अनिल पटेल, अभिषेक पटेल, चिरंजीव गौर, मनोज, डॉ. राममूर्ति गंगवार, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, डॉ. डीके गंगवार, डॉ. जेडी गंगवार, संजय गंगवार, गायत्री गंगवार आदि मौजूद रहे।