बीसलपुर। अधिवक्ताओं और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में तहसीलदार करम सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा निंदा की गई है।
ज्ञापन में लाठी चार्ज कराने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज करने, दोषियों को गिरफ्तार करने, हापुड़ के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का 24 घंटे के भीतर तबादला करने, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिलाने आदि मांगें शामिल हैं।
इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश सक्सेना, सचिव सौरभ जौहरी, बालजीत गंगवार, वसीम सिद्दीकी, रितेश दुबे, आफाक अहमद, हरिकृष्ण दुबे, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कुमार बाजपेई, महामंत्री मनोज कुशवाहा, भीम आर्मी पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ भारती, राजाराम माथुर, आकाश वर्मा, विश्वजीत रावत, मोहम्मद फरहान खां आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन देते अधिवक्ता । संवाद