फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जांच में हैंगिंग की पुष्टि, पुलिस ने लगाई अंतिम रिपोर्ट

Sat, 19 Oct 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव धर्मापुर निवासी सौरभ यादव का खंडहरनुमा मकान में शव फंदे से लटका मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हैंगिंग की पुष्टि हुई है। विवेचना में मामला आत्महत्या का मिलने के बाद पुलिस ने दर्ज हत्या की रिपोर्ट में अंतिम रिपोर्ट लगा दी है।
विज्ञापन

31 अगस्त को घर के समीप चाचा के खंडहरनुमा घर में सौरभ का शव मिला था। युवक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने एडीजी के आदेश पर गांव के तीन युवकों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सौरभ अपने भाइयों के साथ दिल्ली में रहकर काम करता था। अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में दिल्ली से वह गांव आया था।
पिता रामलखन का आरोप था कि आरोपी युवकों ने साथ ले जाकर पुत्र की पिटाई की। बाद में शव को फंदे से टांग गए। तीसरे दिन दो सितंबर को पुलिस की मौजूदगी में सौरभ का अंतिम संस्कार कराया गया। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जांच में मामला आत्महत्या का पाया गया है। मामले में एफआर लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें