फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रांसफार्मर फुंकने से आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 29 Sep 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव अमृता खास में दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनमें से एक ट्रांसफार्मर चार दिन पहले फुंक गया था। इसे अब तक बदला नहीं गया। ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम के अफसरों को ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना उसी समय के दे दी गई थी। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ऐसे में आधे गांव की बिजली चार दिन से ठप है। ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो चुके हैं। गांव में रहने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा ने इस बीच ऊर्जा निगम के अधिकारियों से संपर्क साधा, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। अधिकारियों के अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में रोष है। इस बाबत एसडीओ प्रवीण कनौजिया ने बताया कि अभियंता अर्जुन सिंह को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें