फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लापता युवक का स्कूल के पीछे मिला अधजला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल रहे बच्चों ने दी जानकारी, पहुंची पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। तीन दिन पहले लापता हुए युवक का अधजला शव गांव में स्कूल के पीछे पड़ा मिला। खेलते समय गेंद उठाने गए बच्चों ने शव देखा तो लोगों को जानकारी दी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव बारात बोझ निवासी साबिर कुरैशी (40) पुत्र वली हुसैन कुरैशी तीन दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। हालांकि परिजनों ने थाना पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। मंगलवार को गांव के स्कूल में खेल रहे बच्चों की गेंद पीछे चली गई।
विज्ञापन

बच्चे गेंद ढूंढने पहुंचे तो युवक का अधजला शव पड़ा देखा। बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। मृतक के भाई शकील ने शव की पहचान साबिर के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। शव मिलने की सूचना पर थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक के पांच बच्चे में दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। परिजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मुकेश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिवार की ओर से किसी पर कोई संदेह नहीं जताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें