फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शोभायात्रा में खंभा गिरने से दो महिलाओं की मौत, एक घायल

विज्ञापन
सोमवती । फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत/बरखेड़ा। बरखेड़ा क्षेत्र के अधकटा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से क्षतिग्रस्त होकर बिजली का खंभा शोभायात्रा मेंं चल रहे श्रद्धालुओं पर गिर गया। खंभे की चपेट में आने से गांव की दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही बरखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव अधकटा में बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजे श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौके पर जुटे हुए थे। गांव के मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा गांव के रास्तों से होकर दौलतपुर चौराहे पर पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद शोभायात्रा को पुन: गांव की ओर लाया जा रहा था।
इस दौरान शोभायात्रा में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली मार्ग किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त होकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया। खंभे पर बिजली के तार नहीं लगे थे। खंभे की चपेट में आने से गांव अधकटा निवासी सोमवती पत्नी नन्हेंलाल (40) और बसंत देवी पत्नी फकीरे लाल (60) मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। एक अन्य महिला तेजरानी पत्नी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के बाद बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लिया गया। परिजनों के आने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सोमवती । फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें