दिनभर दुकान पर बैठते हैं, सीसीटीवी फुटेज करा लें चेक
शिकायत में यहां तक कहा गया है कि शिक्षक दिनभर दुकान पर बैठते हैं और उस समय की उपस्थिति विद्यालय में भी दिखाई जाती है। सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक करा ली जाएं। शिकायत करने वालों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सब पता है।
जरा-जरा सी बात पर अध्यापकों का वेतन काटने के आदेश देने वाले अफसर ने कभी इन शिक्षक का वेतन नहीं काटा। सच्चाई जानने के लिए बेसिक शिक्षा के अधिकारियों से अलग हटकर अन्य किसी विभाग के अधिकारी द्वारा जांच कराई जाए। इस आरोप से विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि जांच के दौरान शिक्षक सुमित गुप्ता स्कूल से गायब मिले थे। तीन-चार दिन से गैरहाजिर होने पर उनका वेतन रोका गया है। मामले की जांच पूरनपुर खंड शिक्षाधिकारी को दी गई है।