शहर की मंडी समिति में पंहुचे कांवड़िये । संवाद
पीलीभीत। सावन के पांचवें सोमवार को गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रविवार शाम से ही कांवड़ियों के जत्थे मंडी समिति पहुंचने लगे। देर रात तक मंडी के तीन शेड कांवड़ियों से भर गए। सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस वहां पर लगा दी गई है। इसके साथ ही एसडीएम ने भी मंडी पहुंचकर जायजा लिया है।
सोमवार को जलाभिषेक करने से पहले कांवड़ियों को ठहराने की मंडी समिति में व्यवस्था की गई है। पांचवां सोमवार होने के कारण काफी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शाम से जब मंडी में जत्थों के आने का क्रम शुरू हुआ तो रिजर्व किए गए टीनशेड के पास अन्य लोगों की आवाजाही रोक दी गई।
पुलिस को छुट्टा पशुओं और वाहनों को भी कांवड़ियों के विश्राम स्थल की ओर न जाने देने के निर्देश दिए गए हैं। देर शाम को एसडीएम सदर देवेन्द्र सिंह ने भी मंडी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा गौरीशंकर मंदिर में भी जाकर जायजा लिया। उन्होंने बताया रास्ते पर सफाई के लिए पालिका की टीम को लगाया गया है।
शहर की मंडी समिति में पंहुचे कांवड़िये । संवाद
शहर की मंडी समिति में पंहुचे कांवड़िये । संवाद