फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पशु आश्रय गृह में नहीं मिला हरा चारा, सीवीओ ने जताई नाराजगी

Wed, 21 Jan 2026 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
चुरासकतपुर/बीसलपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और खंड विकास अधिकारी ने राजूपुर कुंडरी में पशु आश्रय गृह का बुधवार को निरीक्षण किया। गो-आश्रय स्थल में पशुओं के लिए हरा चारा न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम नागेंद्र पांडेय को ज्ञापन दिया था। इसमें आरोप लगाया कि गांव राजूपुर कुंडरी के पशु आश्रय गृह में 15 पशु मरे पड़े हैं। साथ ही 12 पशु घायल हैं। एसडीएम ने मौका मुआयना किया था। काफी अव्यवस्थाएं मिली थीं। एसडीएम के निर्देश पर पशु आश्रय गृह से कुछ दूरी पर मिले मृत पशुओं के अवशेषों को जमीन में दफन करा दिया गया था। कोतवाली पुलिस ने प्रधान और पशु आश्रय गृह के केयरटेकर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण त्यागी और खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार ने पशु आश्रय गृह का निरीक्षण किया। यहां हरे चारे का कोई बंदोबस्त नहीं मिला। सीवीओ का कहना है कि निरीक्षण में कोई भी पशु मृत नहीं पाया गया। चार पशु बीमार और दो घायल पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें