फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हर माह के तीसरे शुक्रवार को लगेगी ग्रीन चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत प्रत्येक माह के तृतीय शुक्रवार को सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में ग्राम चौपाल के साथ ग्रीन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण को बढ़ावा देना और समुदाय विशेषकर महिलाओं व युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। ग्रीन चौपाल में प्रधान, पंचायत सदस्य, शिक्षक, आंगनबाड़ी सहायिका, एनजीओ, पर्यावरणविद् आदि की सहभागिता रहेगी। साथ ही, विशेष अवसरों पर पौधारोपण की परंपरा को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें