फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रीस के सैलानियों ने किया पीटीआर का दीदार

विज्ञापन
चूका बीच का भ्रमण करते ग्रीस से आए सैलानी। स्रोत - विभाग
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का अद्भुत नजारा न सिर्फ देश बल्कि विदेशी सैलानियों को भी खूब पसंद आ रहा है। बृहस्पतिवार को ग्रीस के सैलानियों ने पीटीआर का दीदार किया। खूबसूरत नजारा देखकर सैलानी काफी खुश हुए।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले सत्रों के मुकाबले इस सत्र में अबतक सैलानियों की संख्या सबसे अधिक रही है। जबकि अभी पर्यटन सत्र समाप्त होने में करीब 44 दिन का समय शेष है।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को ग्रीस के दस सैलानी पीटीआर पहुंचे। इसमें चार पुरुष और छह महिलाएं शामिल थे। यहां घूमने के बाद सभी चूका बीच पहुंचे। यहां हटों का दीदार किया। पीटीआर भ्रमण के दौरान सैलानियों को बाघ के भी दीदार हुए। गाइड महेंद्र पाल और श्याम बिहारी ने सैलानियों को भ्रमण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें