लिटिल एंजिल्स स्कूल में हुए ग्रांड पैरेंटस डे में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दादा दादियों का मन मोहा।
विद्यालय में शनिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विजय अग्रवाल और विमला अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। शुरूआत कनक, संस्कृति, तरुणा ने गणेश वंदना से की। हिबजा, राघव, उत्कर्ष, आर्यन, अवनी, तरब, तनमय आदि ने दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ गीत, आरब, अजितेश, अभिमन्यू, आराध्या, अरिन, अविश, ऋषि आदि ने तेरी मेरी यारी यह दोस्ती हमारी गीत पर मनमोहक नृत्य कर दादा दादियों की तालियां बटोरीं। कक्षा 12 की गुरप्रीत कौर, भाव्या शुक्ला, अनुष्का अग्रवाल आदि ने गीत व कविताएं आदि सुनाई। दादा दादियों के लिए विभिन्न खेलकूद और कला प्रतियोगिता हुईं, जिसमें दादा दादियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने बुजुर्गों का सम्मान करने का आहवान किया। इस मौके पर प्रबंधक संजीव अग्रवाल, अंजू सक्सेना, दीपक सक्सेना, नीना मेहरोत्रा, राजीव शर्मा, जावेद, सौम्या, कांड्रेड जूलियन, निदा, आकांक्षा, रचना अग्रवाल, रशिका, डाली अग्रवाल, अनामिका, रमेश जोशी, तराना साहनी, कुलदीप कौर, अमित मिश्रा, प्रदीप राघव, मसूद, सोनाली, रेनू शर्मा आदि मौजूद रहे।