फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय वाहन चालकों की हड़ताल भी खत्म

Wed, 21 Sep 2016 11:32 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हड़ताल खत्म - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 राजकीय वाहन चालक महासंघ की हड़ताल भी बुधवार दोपहर बाद समाप्त हो गई। मांगें पूरी होने पर चालकों ने खुशी मनाई और सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन

वेतन विसंगति सहित तीन मांगों को लेकर राजकीय वाहन चालक महासंघ के नेतृत्व में मंगलवार से राजकीय वाहन चालकों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की थी। बुधवार को भी सुबह सभी चालक यशवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर धरने पर बैठे। दोपहर को मांगें पूरी होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने हड़ताल समाप्त कर एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी तीनों मांगें मान ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला मंत्री अखिलेश वर्मा को हड़ताल में सहयोग न करने पर महासंघ से निष्कासित कर संरक्षक सुभाष सिंह को कार्यवाहक जिलामंत्री और रामकुमार को संरक्षक नियुक्त किया गया है। इस मौके पर लालता प्रसाद, इंदल प्रसाद, जंगबहादुर, ओमप्रकाश, पन कुमार, इमरान खां, विजय कुमार, जगत सिंह, राजीव वर्मा, प्रेम गंगवार, राजीव कुमार, रामस्वरूप सहित कई चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें