फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिला क्रय केन्द्र

Sun, 08 Jan 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को खांडेपुर गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया, जो बंद मिला। अधिकारियों ने चीनी मिल वालों को केंद्र तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। गन्ना विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया कि खांडेपुर गन्ना क्रय केंद्र पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्रीय किसानों कोदिक्कत हो रही है। अधिकारियों ने शनिवार को क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जिसमेें स्पष्ट हुआ कि केंद्र तीन दिन से बंद है। मौके पर मौजूद केंद्र प्रभारी ब्रजेश कुमार ने अधिकारियों को बताया कि केंद्र से जुड़े किसानों का अरली वेरायटी का गन्ना खत्म हो गया है। सामान्य जाति के गन्ने की पर्चियां अभी जारी होनी शुरू नहीं हुई हैं, तभी क्रय केंद्र बंद हैं। अधिकारियों ने सेलफोन पर डालमियां शुगर मिल निगोही के गन्नाधिकारी योगेंद्र शुक्ला को सोमवार से हर हालत में क्रय कें द्र पर गन्ने की तौल शुरू कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण करने वालों में गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई धर्मेंद्र प्रसाद दुबे और सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें