पीलीभीत। गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का संचालन अब गोरखपुर तक होने लगा है। इससे यात्रियों को राहत होगी। गोरखपुर से संचालित गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का संचालन 15 अप्रैल से गोमतीनगर-गोरखपुर के मध्य शार्ट टर्मिनेशन के चलते बंद कर दिया गया था। इस बीच इस ट्रेन का संचालन गोमतीनगर-पीलीभीत के मध्य हो रहा था। अब कार्य पूरा होने के बाद इस ट्रेन का संचालन गोरखपुर तक कर दिया गया है। अब यह ट्रेन गोरखपुर-पीलीभीत के मध्य चलाई जाएगी। संवाद