बीसलपुर के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में खेलते प्रतियोगी । संवाद
बीसलपुर। जनता टेक्रीकल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को राजकीय बेसिक शिक्षकों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई। शतरंज में गोपाल कृष्ण शर्मा प्रथम रहे।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीन सक्सेना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। शतरंज प्रतियाेगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय लुहिचा के गोपाल कृष्ण शर्मा, ऊंची कूद व शार्ट पुट में उच्च प्राथमिक विद्यालय बौनी के हितेश शर्मा, चक्का क्षेपण में प्राथमिक विद्यालय भोगापुर के मोहम्मद वसीम, लंबी कूद में अविलेश कुमार अव्वल रहे।
जैवलिन में वैभव कुमार, शिघंल बैडमिंटन में सिद्धार्थ प्रताप सिंह, डबल बैंडमिंटन में सौरभ सदन वाजपेयी प्रथम रहे। शिक्षिकाओं की शतरंज व जैवलिन में आशुतोष कुमारी, बैडमिंटन, डिस्कस थ्रो में ईशानी अग्रवाल प्रथम रही। बीईओ नीरज शुक्ला के निर्देशन में हुई प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में देवेंद्र भारती, राजकुमार, कमाल पाशा, और खुर्शीद आलम आदि शिक्षक शामिल थे। प्रतियोगिताओं का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग के क्रीड़ा प्रभारी मुईन अहमद खां ने किया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के 50 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।