बिलसंडा। करेली रोड स्थित टेंट की दुकान में जीने के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। टेंट कारोबारी ने थाने में तहरीर दी है।
गांव मीरपुर निवासी गुड्डू की करेली रोड पर टेंट की दुकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह लोग टहलने निकले तो उन्होंने दुकान के बाहर सामान बिखरा देखकर सूचना दी। गुड्डू दुकान पर पहुंचे तो अंदर सारा सामान अस्तव्यस्त था। चोर छत से जीने के दरवाजे की कुंडी तोड़कर दुकान में घुस थे और हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की थाने में तहरीर दी गई है। सीओ बीसलपुर सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद