फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर नकदी समेत तीन लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। गांव जमुनिया में शनिवार रात चोरों ने घर में घुसकर नकदी समेत जेवरात चोरी कर लिए। परिजनों के अनुसार चोर करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के जमुनिया खास गांव निवासी सुनील ने बताया कि शनिवार रात वह परिजनों के साथ घर पर मौजूद थे। खाना खाने के बाद देर रात परिजन सो गए। परिवार के कुछ सदस्य आंगन में भी लेटे गए। इस दौरान चोर दीवार फांदकर घर में आया और उसने कमरे में रखी अलमारी को खोलकर तीन हजार रुपये नकद, सोने के कुंडल, गले का हार समेत अन्य जेवरात चोरी कर लिए।
रविवार सुबह परिजन जब उठे तो खुली अलमारी के बाहर फैला सामान देख दंग रह गए। मामले की जानकारी के बाद आसपास के लोग भी घर में जमा हो गए। मामले में कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई। एसओ अचल कुमार ने बताया कि पीड़ित से जानकारी जुटाई गई है। मामले में परिवार के ही एक सदस्य को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें