फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला सफाईकर्मी के घर से एक लाख का सामान चोरी

Fri, 21 Jul 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मूसेपुर जयसिंह निवासी महिला सफाईकर्मी के घर से चोरों ने 10 हजार की नकदी और जेवर समेत एक लाख का सामान चोरी कर लिया। घर लौटने पर महिला को घटना की जानकारी हुई। उसने तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला सफाईकर्मी कन्या देवी गांव कल्यानपुर भंत में सफाई कर्मचारी है। उनके बच्चे बीसलपुर में किराए के मकान पर रहकर पढ़ाई करते हैं। सोमवार को कन्या देवी अपने घर में ताला लगाकर बच्चों के पास बीसलपुर गईं थी। बुधवार को शाम करीब चार बजे वह घर लौटीं तो ताले टूटे मिले। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से पांच क्विंटल गेहूं, ढाई क्विंटल सरसों, पानी की मोटर, गैस सिलेंडर, 10 हजार की नकदी, दो जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र आदि चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें