बीसलपुर के गांव अमरा करोड़ में घर में लगी आग । संवाद
बीसलपुर। गांव अमरा करोड़ निवासी नन्हेलाल ने बताया कि रविवार की शाम चूल्हे की चिंगारी से उनके घर में आग लग गई। घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से पानी और मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाया। आग से कपड़े, नकदी, बर्तन, अनाज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। नन्हेलाल ने तहसील प्रशासन को आग की सूचना दी है। सूचना के अनुसार आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि आग लगने के मामले की जांच की जा रही है। संवाद