फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुकानों का सामान सड़क पर, मुश्किल में राहगीर

Mon, 12 Feb 2024 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर की किराना मंडी में दुकानो के बाहर लगा समान । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की किराना मंडी की सड़क भी अतिक्रमण की जद में है। दुकानदार दुकान का सामान सड़क पर ही रखते हैं। इससे आधे से अधिक सड़क अतिक्रमण की चपेट में रहती है। खरीदारी करने आने वाले लोगाें को पैदल आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन

शहर की किराना मंडी में रोजाना 10 से 20 हजार खरीदारी करने पहुंचते हैं, मगर इस मंडी में दुकानदारों के आगे ही फड़ व्यापारियों ने अपना कब्जा कर रखा है। ऐसे में बाजार में आने वाले लोगों को बाइक व साइकिल खड़ी करने के लिए भी परेशानी हो रही है। हालत यह है कि खरीदारी करने पैदल बाजार जाने वालों को भी दिक्कत झेलनी पड़ती है।
अतिक्रमण की वजह से बचते-बचाते निकलना पड़ रहा है। यह स्थिति पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। फिर भी अधिकारियों का अतिक्रमण हटाओ अभियान महज स्टेशन रोड की कुछ एक दुकानों के सामने तक ही चलकर रह जाता है। मगर इस मंडी की सड़क के अतिक्रमण पर कभी ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

बमुश्किल पांच फुट की रह जाताा है रास्ता
किराने मंडी की सड़क सुबह के समय तो खाली नजर आती है। 10 बजे के बाद से यह सड़क सिमटने लगती है। दोपहर दो बजे तक करीब 10 फिट चौड़ाई वाली किराने मंडी की सड़क बमुश्किल पांच फुट रह जाती है। दुकानों के सामने पटरी दुकानें सज जाती है।
किराना मंडी के हाल ज्यादा खराब है। त्योहार के समय तो पैदल निकलने में भी लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। फड़ दुकानों को नियत तरीके से लगाना चाहिए। इससे आम लोग प्रभावित न हो। - अमित

किराना मंडी में जाने के लिए बाइक को दूसरे की दुकान पर खड़ा करना होता है। इसके बाद ही मंडी में की गई खरीददारी के सामान को बाइक तक ले जाने में काफी परेशान होती है। - राजीव कुमार

शहर की किराना मंडी में दुकानो के बाहर लगा समान । संवाद

शहर की किराना मंडी में दुकानो के बाहर लगा समान । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें