बीसलपुर के गांव रोहनिया का झुलसा ग्रामीण रामेश्वर दयाल । स्रोत - ग्रामीण
बीसलपुर। गांव रोहनिया निवासी रामेश्वर दयाल के घर में आग लगने से एक लाख से अधिक का नुकसान हो गया। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी गंभीर रूप से झुलस गया है। कारणों का पता नहीं चल सका है।
रामेश्वर दयाल के मुताबिक सोमवार की रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे। मंगलवार की तड़के करीब चार बजे उनके घर में अचानक आग लग गई। तपिस महसूस होने पर सभी जiगे और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने में लग गए। इस दौरान रामेश्वर दयाल झुलस गए। आग में 45 हजार नकदी, कपड़े, अनाज और अन्य सामान जल गया है। तीन पशु भी झुलस गए हैं। एक लाख से अधिक का नुकसान होने की बात कही जा रही। रामेश्वर दयाल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर नायब तहसीलदार रमेश चंद्र ने मौका मुआयना किया है। संवाद
आग से हजारों रुपये का सामान जला
बरखेड़ा। वार्ड-दो हरिजन बस्ती निवासी दिव्यांग राजकुमार के घर में भी आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई। राजकुमार के मुताबिक आग से घर का सामान व पेंशन के सात हजार रुपये जल गए। संवाद