फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अभियान चलाकर गोमती का त्रिवेणी घाट किया साफ

विज्ञापन
गांव घाटमपुर के समीप गोमती नदी की सफाई करते विद्यार्थी । स्रोत-- महाविद्यालय
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी, एसएसएस के विद्यार्थियों ने गोमती नदी के घाटमपुर तट पर पहुंचकर विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान में विद्यार्थियों ने गोमती नदी के किनारे और अंदर की गंदगी निकाल बाहर की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा की देखरेख में चले अभियान में विद्यार्थियों ने सफाई के प्रति खासा उत्साह दिखाया। प्राचार्य ने नदियों की सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि नदियों का पानी लोग नहाने के साथ पीने में भी प्रयोग करते हैं। डॉ. अर्निका दीक्षित ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी शाहिद खान ने नदियों को प्रदूषण से दूर रखकर प्लास्टिक की थैलियां, बोतल या अन्य सामग्री नदियों में या उनके किनारे न फेंकने का आवाहन किया। डॉ. पिंदर सिंह, सौरभ सक्सेना, डॉ. विनोद कुमार सिंह और करीब 150 एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें