फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 1100 दीयों से जगमगाया गोमती उद्गम स्थल, निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
गोमती उद्धगम स्थल पर जलते दीप । संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक दिन पूर्व रविवार को माधोटांडा कस्बे का माहौल राममय हो गया। कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। देर शाम उद्गम स्थल पर आरती के बाद 1100 दीप जलाए गए। इससे गोमती का घाट जगमगा गया।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक सप्ताह पूर्व से ही मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रविवार को गोमती उद्गम स्थल पर साफ-सफाई को अंतिम रूप दिया गया। दिन में संकीर्तन मंडल की ओर से कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। गोमती उद्गम स्थल से शोभायात्रा की शुरुआत की गई। इसके बाद कस्बे के देवी स्थान, ठाकुर द्वारा मंदिर समेत अन्य मार्गों से होकर पुनः गोमती उद्गम स्थल पहुंचकर समाप्त हुई।
शाम को आरती के बाद उद्गम स्थल पर 1100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इससे गोमती उद्गम स्थल का नजारा काफी भव्य नजर आया। शोभायात्रा में सुरक्षा के लिहाज से माधोटांडा पुलिस तैनात रही। प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर मंदिरों पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें