फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोमती उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में मिलेगी नई पहचान

Wed, 07 Feb 2024 03:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में गोमती उद्गम स्थल को पर्यटन के लिहाज से जल्द ही विकसित किया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश के आम बजट में सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत हर विधानसभा में एक पर्यटन स्थल विकसित करने का प्रस्ताव है। उम्मीद है कि गोमती के उद्गम स्थल को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकेगी।
विज्ञापन

लखनऊ की शान गोमती नदी का उद्गम स्थल माधोटांडा गांव में है। डीएम रहे अखिलेश मिश्रा के कार्यकाल से ही उद्गम स्थल का विकास शुरू किया गया था। मंदिर परिसर के अलावा झीलों के क्षेत्र का भी सौंदर्यीकरण कराया गया। गोमती मैया के मंदिर की स्थापना कराई गई। इसके बाद डीएम रहे पुलकित खरे ने भी उद्गम स्थल के प्रति विशेष रुचि दिखाई। विकास कार्य कराने के साथ बनारस की तर्ज पर यहां आरती का आयोजन शुरू कराया था।
इससे लोगों की गोमती उद्गम स्थल के प्रति आस्था बढ़ी। पूजा-अर्चना के साथ लोग पर्यटन के लिहाज से भी उद्गमस्थल घूमने के लिए पहुंचाने लगे। विधायक बाबूराम पासवान ने भी रुचि ली और पर्यटन मंत्री से मिलकर बहुउद्देशीय हाॅल के निर्माण को मंजूरी दिलाई। डेढ़ करोड़ रुपये की लागत का एक पुल भी मंजूर कराया। इससका निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

अब प्रदेश सरकार ने अपने आम बजट में हर विधानसभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल विकसित करने की बात कही है। सरकार के निर्णय के बाद से गोमती भक्तों में खुशी देखी जा रही है। ट्रस्ट के सदस्य गोमती भक्त निर्भय सिंह का कहना है कि विधायक और पर्यटन मंत्री ने गोमती उद्गमस्थल पर कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। उम्मीद है कि उद्गम को विधान सभा में पर्यटन के लिहाज से और भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें