फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रभु ने गज की रक्षाकर मगरमच्छ का किया संहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास गोपाल शरण ने बताया कि गज (हाथी)और मगरमच्छ की लड़ाई 10 हजार वर्षों तक हुई। अंत में गजेंद्र ने प्रभु को अपने आप को समर्पित कर दिया। पुकारा हे नाथ नारायण वासुदेव। इस भाव पर प्रभु गरुण पर सवार होकर आ गए और गज की रक्षा की। मगरमच्छ का सर अपने चक्र से काट दिया।
विज्ञापन

उन्होंने श्रीराम कथा के माध्यम से राजा दशरथ द्वारा किए गए उपकारों का वर्णन किया। कृष्ण लीला का वर्णन किया। बोले- प्रभु कृष्ण सोलह कलाओं से पूर्ण थे। देवकी के गर्भ से जन्म लेकर यशोदा के पास पहुंचे। प्रभु जन्म का उत्सव नंद बाबा ने बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान जन्मोत्सव की झांकी भी दिखाई गई।
इस मौके पर बांसुरी वादक सम्यक पाराशरी ने प्रस्तुति दी। बीडी पांडेय, पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी, अतुल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, कार्तिक भसीन, प्रमोद पंत, अजय पांडेय, अभिषेक सिंह गोल्डी, राजेंद्र कुमार, विश्वनाथ चंद्रा सहित काफी लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें