फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती के चाचा ने उसकी ससुराल में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। एक युवती के चाचा ने उसकी ससुराल में जाकर न सिर्फ दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि परिवार वालों से मारपीट भी की। बताया जाता है कि युवती ने दो साल पहले प्रेम विवाह कर लिया था, तब से चाचा नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला पक्का तालाब निवासी उर्वशी जायसवाल ने एसपी के आदेश पर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने दो वर्ष पूर्व मोहल्ला निवासी श्रीश कुमार से प्रेम विवाह किया था। तब से उसके चाचा संजीत जायसवाल उसके ससुराल वालों से रंजिश मानते हैं। वह आए दिन किसी न किसी बात को लेकर गाली-गलौज करते हैं।
28 अप्रैल को उसके ससुर उमेश जायसवाल अपनी किराने की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपी चाचा संजीत कुमार शराब के नशे में दुकान पर आए और गाली गलौज कर सामान बाहर फेंकने लगे। उसके ससुर ने विरोध किया तो लात घूंसों से पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आसपास के अन्य लोग भी आ गए और उन्होंने उनके ससुर को बचाया।
विज्ञापन

बाद में चाचा ससुर को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। ससुराल वालों से जान माल के खतरा की आंशका जताई है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें