संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। कठिन परिश्रम में लड़कियां किसी से कम नहीं, हर क्षेत्र में लड़कियां नई ऊंचाइयों को छू रहीं है। मंगलवार को जारी हुए सीबीएसई के परिणाम ने इस बात को फिर साबित कर दिया। जनपद में छात्राएं बेहतर अंकों के साथ उत्तीर्ण हुईं।
10वीं में जिले भर के 22 विद्यालयों के 2146 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परिणाम जारी होने के बाद छात्राओं का दबदबा कायम रहा। 10वीं के परिणाम की बात करें, तो 17 मेधावियों ने अव्वल रहे बच्चों की सूची में जगह बनाई। इसमें नौ छात्राएं शामिल रहीं। ऐसे ही स्थिति 12वीं कक्षा में अव्वल रहे बच्चों की सूची में 19 मेधावियों के नाम शामिल हुए। इनमें 11 छात्राओं ने जगह बनाई।
000
बेनहर पब्लिक स्कूल और लिटिल एंजिल्स स्कूल का रहा दबदबा
10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में शहर के बेनहर पब्लिक स्कूल और लिटिल एंजिल्स स्कूल का दबदबा रहा। इन्हीं स्कूलों के सबसे अधिक बच्चे बेहतर अंक के साथ पास हुए। 10वीं की अव्वल बच्चों की सूची में शामिल 17 मेधावियों में छह लिटिल एंजिल्स तो नौ बेनहर पब्लिक स्कूल के शामिल रहे। वहीं 12वीं के अव्वाल बच्चों की सूची में शामिल 19 मेधावियों में 13 बेनहर पब्लिक स्कूल तो चार लिटिल एंजिल्स स्कूल के रहे।