फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका का इंतकाम: शादीशुदा प्रेमी के निकाह से इनकार पर लड़की ने की दुष्कर्म की रिपोर्ट, पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 01 Oct 2022 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पुलिस ने पीड़ित युवती की ओर से आरोपी युवक व उसके दो भाई और एक अन्य पर घर से जबरन उठाकर ले जाने, जान से मारने की नियत से गला दबाने, इससे पहले मुख्य आरोपी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। कार्रवाई के विरोध में आरोपी पक्ष की महिलाओं और उसकी पत्नी ने कोतवाली में पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में शादीशुदा प्रेमी से निकाह करने घर पहुंची युवती ने दूसरे दिन तहरीर देकर प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया तो पत्नी समेत परिवार की महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया। वहीं आरोपी की पत्नी ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


घटना पूरनपुर देहात के एक मोहल्ला में बुधवार देरशाम को हुई थी। युवती का मोहल्ले के ही एक शादीशुदा युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बुधवार प्रेमी के साथ निकाह करने की जिद पर उसके घर जा धमकी थी। विवाद पर हंगामा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शादीशुदा प्रेमी को हिरासत में लिया था। पुलिस ने पीड़ित युवती की ओर से आरोपी उसके दो भाई और एक अन्य पर घर से जबरन उठा ले जाने, जान से मारने की नियत से गला दबाने, इससे पहले मुख्य आरोपी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार को कार्रवाई के विरोध में आरोपी पक्ष की महिलाओं और उसकी पत्नी ने कोतवाली में पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा कर रही महिलाओं का कहना था कि आरोप लगाने वाले युवती ने मोहल्ले में भी अशांति फैला रखी है।

पुलिस ने बगैर जांच किए कार्रवाई की है। आरोपी की पत्नी ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। महिला दरोगा सलोनी त्यागी ने हंगामा कर रही महिलाओं को बमुश्किल शांत किया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें