फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छेड़खानी पर छात्रा ने शोहदे को सिखाया सबक, जान बचाकर भागा

Wed, 09 Aug 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डिफेंस एकेडमी से प्रशिक्षण लेकर गांव जा रही छात्रा के साथ एक शोहदे ने छेड़खानी कर दी। इस पर छात्रा ने उसे अच्छा सबक सिखा दिया। छात्रा को हावी होते देख शोहदा भाग गया।
विज्ञापन

शहर की गरुड़ डिफेंस एकेडमी में एक छात्रा फिजिकल ट्रेनिंग और सेल्फ डिफेंस की तैयारी करने आती है। मंगलवार को एकेडमी में ट्रेनिंग कर दोपहर एक बजे छात्रा अपने गांव लौट रही थी, तभी रास्ते में बाइक सवार शोहदे ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो वह जोर-जबर्दस्ती करने लगा।
इस पर छात्रा उससे भिड़ गई। उसे बाइक से खींच लिया। ट्रेनिंग में सिखाए गए दाव-पेंच का इस्तेमाल कर शोहदे की धुनाई शुरू कर दी। कुछ देर तो शोहदे ने छात्रा का मुकाबला किया, लेकिन जब उसे हावी होते देखा तो पीछे हटने लगा। इस बीच आसपास के लोग भी इकट्ठे होने लगे। खुद को घिरता देख शोहदा बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें