फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Sep 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कॉलेज से पढ़कर ई-रिक्शा से घर लौट रही छात्रा से गैर समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी भाग गया। छात्रा की मां ने आरोपी रामपुर के थाना स्वार के चउपुरा मसवारनी निवासी मोहम्मद शमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


घटना नौ सितंबर की है। घुंघचाई थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री पूरनपुर एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पुत्री घटना के दिन ई-रिक्शा से कॉलेज से घर लौट रही थी। घुंघचाई में ई-रिक्शा से उतरने पर मोहम्मद शमी ने उससे छेड़खानी की। विरोध पर आरोपी भाग गया। घटना वाले दिन ही पुलिस को तहरीर दे दी गई थी। घुंघचाई पुलिस ने दो दिन बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक गांव में रिश्तेदारी में आया था। पुलिस अब आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें