पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव अंडरायन निवासी युवक ने बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री उसकी तीन सहेलियां बहला फुसलाकर एक युवक के पास ले गईं। वहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक सहित तीनों सहेलियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव के युवक ने बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री की गांव की ही तीन किशोरियों से दोस्ती है। 27 जुलाई को रात करीब 12 बजे उसकी बेटी को उसकी तीनों सहेलियां देवेंद्र के घर ले गईं। वहां देवेंद्र ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। पिता को घटना की जानकारी कई दिन बाद लग पाई। जहानाबाद पुलिस तीनों सहेलियों व युवक के खिलाफ दुष्कर्म व बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।