फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, विरोध पर पीटा

Sat, 12 Aug 2023 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मायके में रह रही विवाहिता से दुष्कर्म किया गया। विरोध पर गालीगलौज कर उसकी पिटाई की गई और हत्या करने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसका मायका क्षेत्र के एक गांव में है। घटना के दिन 18 जुलाई को वह मायके में अकेली थी। पूरनपुर देहात का एक युवक उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर हत्या करने की धमकी दी। लोकलाज के डर से तब उसने घटना की शिकायत नहीं की।
आरोप है कि दो अगस्त को युवक फिर घर में घुस आया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसने घटना की जानकारी अपने बहनोई को दी। बहनोई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता की ओर से मोहल्ला ढका निवासी शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें