बिलसंडा। फोटो खिंचवाने को लेकर हुए विवाद से नाराज गांव के युवक ने रास्ते में युवती से छेड़खानी की। विरोध पर मारपीट भी की गई। बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी पीटा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि फोटो खिंचवाने को लेकर गांव के ही युवक से विवाद हो गया था, जिसकी शिकायत उसके घरवालों से की गई। इस बात से युवक नाराज था।
आरोप है कि शुक्रवार शाम सामान खरीदने के लिए पास ही दुकान पर जा रही पुत्री का उक्त युवक ने पकड़ लिया। छेड़खानी की। चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि युवक पक्ष के लोग भी वहां आ गए और मारपीट करने लगे। पुलिस ने शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद