फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने चंदा कर गरीब कन्या का कराया विवाह

Thu, 15 Feb 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
marriage
विज्ञापन
नगर के कुछ लोगों ने आपस में चंदा कर गुरुवार को अग्रवाल सभा भवन में मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली की एक गरीब कन्या का विवाह कराया। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी अभय कुमार काफी गरीब है। वह गरीबी के कारण अपनी पुत्री का विवाह नहीं कर पा रहा था। नगर के कुछ लोगों ने आपस में चंदा कर गुरुवार को अग्रवाल सभा भवन में रूपा का विवाह समारोह पूर्वक बरेली के मोहल्ला मठ चौकी निवासी मुदित कुमार से करवाया। लोगों ने विवाह में अपनी क्षमता के अनुसार उपहार दिए। विवाह पंडित बिल्लू पांडेय ने कराया। विवाह की व्यवस्था मेें कैम स्कालर्स स्कूल के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, एसआरएम इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता सुरेंद्र अग्रवाल, आलोक मित्तल, अवधेश कुमार, अंकुर, मोहित कुमार, सरस कुमार, ओमप्रकाश और मनोज कुमार आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें