फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार वालों का आरोप-हत्या हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दो दिन पहले पंचायत के बाद ससुराल गई युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर में उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। युवती के पिता ने दहेज की खातिर पुत्री को फंदे से लटकाकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है।
विज्ञापन




घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव महादेव माती में हुई। गांव बहादुरपुर निवासी महेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पुत्री काजल (23) की शादी 2021 में अमित कुमार से की थी। काजल को ससुराली दहेज की खातिर गालियां देते और पीटते थे।
पुत्री के उत्पीड़न की जानकारी पर बमुुश्किल कई दिन पहले उसे ससुराल से मायके लेकर आए। इस पर काजल के पति, सास, चचिया ससुर आदि ने युवती को अब कोई परेशानी न होने देने का आश्वासन देकर ससुराल भेजने के लिए कहा। इसको लेकर 13 मई को पंचायत के बाद पुत्री को उसकी ससुराल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को युवती की मौत की सूचना पर जब वह ससुराल पहुंचे तो पुत्री का शव जमीन पर पड़ा था। उसके गले में रस्सी के फंदे का निशान था। काजल का दो साल का एक पुत्र है। महेंंद्र का आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी पुत्री की फंदे से लटकाकर हत्या की गई है।
सूचना पर एसओ सेहरामऊ उत्तरी और नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ सेहरामऊ उत्तरी प्रकाश सिंह ने बताया कि काजल की मौत घर की छत में फंदे से लटकने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें