पूरनपुर। बुखार से हालत खराब होने पर सीएचसी लाए गए गांव जेठापुर निवासी अमित कुमार की डेढ़ वर्षीय पुत्री श्वेता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बुखार के कारण पहले उसे नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर परिजन मंगलवार शाम को उसे सीएचसी लाए थे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद