बिलसंडा। बुखार के बाद डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा हैं। गौहनिया में एक सात साल की बच्ची की डायरिया से मौत हो गई। घर में उसकी दो अन्य बहनें भी बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर जाकर जांच की है।
गांव गौहनिया निवासी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि उसकी सात साल की पुत्री उपासना को बुधवार की रात में डायरिया हो गया। जब वह उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी पलक और छोटी बेटी रौनक भी बीमार है। सीएचसी अधीक्षक मनीष राज शर्मा ने बताया कि गांव में टीम को भेजा गया है सभी की जांच कराई गई है। संवाद